बसना : विकासखण्ड स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन 31 अक्टूबर को
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने हेतु भारत सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में विकास खण्ड स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर एकता दौड का आयोजन किया जाएगा.

विकास खंड स्तर के लिए चयनित संस्था बसना के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सुबह 7 बजे उपस्थित होंगे तथा ग्रामीण स्तर पर समस्त संस्था अपने-अपने संस्था में एकता दौड़ एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का प्रतिज्ञा पाठ कर फोटोग्राफ एवं पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे.
अन्य सम्बंधित खबरें