भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बसना मंडल में महामंत्री एवं उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी तथा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान ग्राम बंसुला की बैठक में मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्वेता अग्रवाल की अनुशंसा पर रूप कुमारी चौधरी जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुंद एवं जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल महिला मोर्चा भाजपा तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा बसना एवं भाजपा महामंत्री की सहमति पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पद पर चंद्रकांता दुबे एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर बुधियारिन दास को नियुक्त किया गया. महिला मोर्चा ने नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आपके संगठन में आने पर निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बसना मंडल को एक नई ताकत मिलेगी।
अन्य सम्बंधित खबरें