बसना : पुल के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति गि... - CG Sandesh

बसना : पुल के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

बसना पुलिस ने भंवरपुर-बरतियाभांठा मार्ग पर पुल के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को 1 नवम्बर को गिरफ्तार किया. पुलिस को इस सम्बन्ध में मुखबीर से सुचना मिली थी.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस भंवरपुर-बरतियाभांठा मार्ग पुल के पास पहुंची और घेराबंदी कर मोहनमुडा निवासी बुद्ध सिंह चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 53 साल को पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में 180-180 ML वाली शीशी में भरा अंग्रेजी गोवा शराब 12 नग भरा जुमला 2160 ML कीमती 1440 रूपये को बरामद किया.

आरोपी के खिलाफ कृत्य अपराध धारा 34 ए आब0 एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी. मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश कर करने पर जमानत मुचलका पर उसे रिहा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें