न पेयजल की सुविधा, न बैठने के लिए जगह,  न शौचालय. ऐसा है सां... - CG Sandesh

न पेयजल की सुविधा, न बैठने के लिए जगह, न शौचालय. ऐसा है सांकरा का यात्री प्रतीक्षालय

बसना:- सांकरा में स्थित बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। बस स्टैंड पर न पीने के लिए शीतल पेयजल की सुविधा है और न यात्री प्रतीक्षालय में बैठने के लिए जगह है। यहां तक कि शौचालयों की भी सुविधा नहीं है जबकि रोजाना सैंकड़ो यात्री इस बस स्टैंड से गंतव्य की ओर आ जा रहे हैं।

पेयजल की सुविधा नहीं
सांकरा के बस स्टैंड से रायपुर, महासमुंद, सरायपाली, बरगढ़, सारंगढ़ सहित अन्य कई शहरों के लिए लगभग डेढ़ सैकड़ा बसों का आवागमन होता है। एक बस में 40 से 60 यात्री सफर करते हैं। इस हिसाब से लगभग दस हजार यात्री एक तरफ से यात्रा करते हैं। इन यात्रियों को भीषण गर्मी में कंठ तर करने के लिए पीने के पानी की सुविधा बस स्टैंड पर नहीं है।

पानी खरीदकर बुझाते है प्यास
भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी के लिए मजबूरन 20 रुपए खर्च कर मिनरल वाटर की बोतल खरीदना पड़ रहा है या पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

बैठने के लिए जगह नहीं
बस स्टैंड पर गंदगी ज्यादा है। ऐसा लगता है कि यहां कभी साफ सफाई नहीं होती है। यहाँ बैठने को भी जगह नहीं है। जिस कारण प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बस स्टैंड पर सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बैठना पड़ता है। 

शौचालय भी नहीं
इसके अलावा आस पास के बहोत से गाँववाले भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए इसी बस स्टैंड का उपयोग करते है। जहाँ न तो यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था है और न यूरिनल की़ सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को होती है.
ग्राम पंचायत बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठा रही है। जनप्रतिनिधि भी आंख बंद किए बैठे हुए हैं, जिसके चलते यात्री परेशान हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें