बसना- ब्रेकर पर नहीं की गई मार्किंग, दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण
बसना:- बसना नगर के मुख्य मार्ग एवं विभिन्न वार्डो में लोक निर्माण विभाग के पक्की सड़क व नगर पंचायत के सीसी रोड में कई स्थानों पर ब्रेकर बनाए गए हैं। लेकिन किसी भी ब्रेकर पर सफेद रंग की मार्किग नहीं की गई है। जबकि नियमानुसार ब्रेकर के ऊपर सफेद रंग से मार्किंग किया जाना होता है, जिससे वाहन चालक को दिन व रात में ब्रेकर की स्थिति स्पष्ट हो जाए। साथ ही ब्रेकर वाले स्थान के दोनों ओर 40-40 मीटर की दूरी में संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को ब्रेकर की जानकारी नहीं हो पाती। जबकि नियम में संकेतक लगाए जाने का स्पष्ट प्रावधान है।
बसना मुख्य मार्ग में सिटी सिनेमा के आगे पदमपुर ओडीसा मार्ग पर जगदीशपुर मार्ग में हाई स्कूल मार्ग में आदर्श नगर में बड़े बड़े गतिअवरोधक लगाए गए है लेकिन इन स्पीड ब्रेकरों में ना तो रेडियम पट्टी लगाया गया है और ना ही सफेद रंग की पट्टी जिससे कारण ये रात में अक्सर दिखाई नही देते है. दिन के समय भी पौधों के छांव में आकर यह स्पीड ब्रेकर दिखाई नही देते है शहर में इन स्पीड ब्रेकरों के संपर्क में आकर कई लोगों की जान और माल दोनो की हानि हुई है.