बसना : मोटर सायकल मे अवैध महुआ शराब परिवहन करते एक युवक गिरफ... - CG Sandesh

बसना : मोटर सायकल मे अवैध महुआ शराब परिवहन करते एक युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली अभिषेक कुमार केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना उप निरीक्षक विनोद नेताम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.

पुलिस को 8 नवम्बर को मुखबीर से सूचना मिली कि तोषगांव धान मंडी के पास तोषगांव पझरापाली रोड पर एक व्यक्ति मोटर सायकल मे अवैध रूप देशी महुआ शराब परिवहन कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने टीम तैयार कर ग्राम तोषगांव से बेल्डीहपठार मार्ग पहुंचकर इंतजार किये कुछ समय बाद एक व्यक्ति मोटर सायकल में आते हुऐ दिखा जो मुखबीर के बताऐ हुलिया के अनुसार था. 

उसे रोककर पुछताछ किया गया जिस पर अपना नाम दिलीप कोसरिया पिता झनकराम कोसरिया उम्र 28 साल सा0 बेहराभाठा हाल बेल्डीपठार थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया व उसके मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर क्रमांक CG 06 GR 3438 की तलाशी लिये जिससे मोटर सायकल के डिक्की में एक सफेद कलर के प्लास्टिक का थैला के अंदर रखे दो पीला कलर के 05, 05 लीटर वाले प्लास्टिक जरकिन में करीबन 09 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1800 रूपये, रखे मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम, प्र0आर संतोष यादव, आरक्षक हरिश साहू द्वारा की गई ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें