बसना- मीना बाजार है या कुरुक्षेत्र अखाड़ा, यहां होती है रातों में लात-घूसों की बरसात
बसना:- बसना शहर जहां समर हॉलिडे पर मीना बाजार लगाने नगर पंचायत विभाग द्वारा अनुमति तो दिया गया है परंतु यहां सुरक्षा देना प्रबंधन भूल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना सुबह से मीना बाजार के प्रचार के लिए कई वाहन बसना ब्लाक के 180 गांव में घूम रही है। और शाम होते ही मीना बाजार की गगनचुम्बी हवाई झूले ,मौत कुआं,डिस्को झूला,वाटर वोट,मनिहारी सामानों की स्टाल देखने की अपार भीड़ लग जाती है जहां नये नये परिधान में बच्चे बालिकाएं युवतियां महिलाएं बुजुर्ग का आना जाना रात को 10:30 बजे तक रहता है, लेकिन NH53 हाइवे सड़क किनारे लगे इस मीना बाजार में सुरक्षा दृष्टि से यहां पर प्रबन्धन एक भी पुलिस प्रशासन तैनात नहीं कर पाया है ना मीना बाजार प्रबंधन वालिंटियर रखे हुए हैं मास्टरी और हंसी मजाक के क्षण में थोड़ी-थोड़ी बात पर दो गुटों के मध्य अचानक रोज रातो को गुटों में आपस में मुक्के बजी करते हुए भीड़ने की चर्चा आम रहती है ।
गौरतलब हो कि कल रविवार रात को हद ही हो गई किसी बात बात में दो युवकों में बात बढ़ी और गुट के युवकों ने एक अज्ञात युवक की कपड़ा के फटते तक इतना मार दिया कि उसे उठाकर वाहन में इलाज के लिए ले जाया गया । यह आज पहली घटना नहीं है जब से मीना बाजार प्रारंभ हुआ है तब से वाहनों की चोरी, मारपीट, नकबजनी,चाकूबाजी, मारपीट लात-घूंसे, झगड़ा-झंझट देखना रोज रात की कहानी बन गई है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरेकेल डिपा निवासी 12 वीं का छात्र आशीष कुमार सात मई को बसना में मीना बाजार देखने गया था। वापस लौटते समय वह गेट के पास उसके गांव के युवक समद खान से टकरा गया। जिस पर वह गाली गलौच करने लगा।
आम जनता की सुरक्षा के लिए मीना बाजार को स्वीकृति प्रदान मिल गया है परंतु सुरक्षा देना भूल गई है।