ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी - बिजली आपूर्ति ठप ,ग्रामीणों को पेयजल व निस्तारी की समस्या
बसना - ग्राम पंचायत सलखण्ड के रतन बंजारे के घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर की क्वाइल को विगत दिनों अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया जिससे वहां बिजली आपूर्ति ठप हो गई है उस ट्रांसफार्मर से पेय जल व निस्तारी हेतु संचालित बोर नलकूप भी बंद हो गया जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है
रतन बंजारे ने बताया कि पीने के लिए पानी की विकराल समस्या है 1 से 2 किलोमीटर पानी लेने जाना पड़ रहा है क्वाइल चोरी होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दिया गया है बावजूद इसके अब तक वहां ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है।।
अन्य सम्बंधित खबरें