बसना : पुल के नीचे पानी में डूबी मिली बुजुर्ग की लाश - CG Sandesh

बसना : पुल के नीचे पानी में डूबी मिली बुजुर्ग की लाश

बसना थाना क्षेत्र के बेल्डीहपठार से तोषगाँव मार्ग पर स्थित पुल के नीचे 11 नवम्बर को एक व्यक्ति की लाश मिली. पुलिस ने बताया की ग्राम तोषगांव निवासी कृष्णा ऊर्फ कुष्टो नियाल पिता सुदर्शन उम्र 65 साल का शव रोड किनारे बने छोटे से पुल के नीचे पानी में पड़ा हुआ था.

बताया गया की मृतक शराब पीने का आदि था, वह शाम से गायब था. परिजन उसे खोज रहे थे लेकिन वह नहीं मिला. 11 नवम्बर को उसकी लाश पुल के नीचे मिली.

अनुमान लगाया जा रहा है की व्यक्ति नशे में पुल से नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई होगी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें