सोसायटी में 24 मई को होगा पदाधिकारियों का निर्वाचन
बसना:- ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पिरदा के संचालक मंडल का निर्वाचन 13 मई को हुआ। देर रात को परिणाम भी घोषित कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि संचालक मंडल के 11 सदस्यों का जिनमें सामान्य वर्ग के 6 अन्य पिछड़ा वर्ग 3 , अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 1 और अजजा महिला के 1 पद के लिए चुनाव कराया गया। सामान्य वर्ग में अताउल 515 मत, अनीस 506 मत, हरिराम 453 मत, गिरधारी 404 , नारायण 355 और हेमसागर 244 मत.
अन्य पिछड़ा वर्ग की अगस्ति 312, करोड़पति 300 मत और वासुदेव 266 मत, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से लक्ष्मीबाई 355 और अजजा महिला से पदुमबाई 474 मत हासिल कर विजयी रही। पदाधिकारियों का निर्वाचन 24 मई को होगा, प्रक्रिया 16 मई से शुरू होगी।
अन्य सम्बंधित खबरें