बसना:- लोगों को बहुत जल्द मिलेगा फ्री हेल्थ स्कीम का लाभ
बसना:- 15 मई 2018 दिन मंगलवार को जन सम्पर्क यात्रा में माननीया संसदीय सचिव व विधायक बसना श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बसना विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम भठोरी व पिथोड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खुर्सीपहार पहुँची। जिसमे श्रीमती चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और जल्द ही निराकरण हेतु सरपंच सचिव को निर्देशित किये, और कहा कि हमारी भाजपा सरकार हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम कर रही हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नही है जो भाजपा सरकार की योजना का लाभ नहीं ले रहा है।
कुछ ही दिनों में आयुष्मान योजना से हर व्यक्ति को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का फायदा मिलना शुरू हो जायेगा, और हमारी सरकार ने ग़रीब परिवारों के छत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाया जा रहा है जिससे हर गरीब परिवार को रहने के लिए आवास दिया जा रहा हैं। तथा हमारी माता बहनों की चिंता करते हुए गैस कनेक्शन दिए जा रहें है, हमर छत्तीसगढ़ के मुखिया डॉ रमन सिंह जी श्रवण बेटे की तरह काम करते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के माता पिता को, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा कराया जा रहा है।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष बसना, टिकेलाल साव, ओमप्रकाश चौधरी, फूलचंद पटेल, त्रिलोचन भोई, सौरभ अग्रवाल, संदीप पटेल, देवेंद्र पटेल, रोहित नायक, रामलाल नायक, श्रीमती कल्याणी प्रधान, जयप्रकाश मिश्रा, कमल प्रधान, कन्हैया लाल सोनी, रविन्द्र माँझी, जसपाल कलारी, किशन मांझी, जीवन पटेल समयदानी, विराट सिंह दाऊ, सुनील मिश्रा व बड़ी संख्या में सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।