पंचायत द्वारा तालाब भरने हेतु लगाये गए ट्यूबवेल से किसान खीं... - CG Sandesh

पंचायत द्वारा तालाब भरने हेतु लगाये गए ट्यूबवेल से किसान खींच रहे पानी

बसना:- सरकार द्वारा भीषण गर्मी में ग्रामीणों को निस्तारी और पेय जल की समस्या के लिए पैसा को पानी की तरह बहा दिया जा रहा है लाखो करोडो की खर्च करने की बावजूद निस्तारी और पीने के लिए पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है. शासकीय बोर से सरपंच पति और सचिव के दबंगई के चलते पानी का निजी किसानो को फायदा पहुचाया जा राहा है. और जिस शासकीय बोर में लाखो खर्च ग्रामीणों के लिए किया जा राहा है उस बोर से आज खेत में सब्जी उगाने का कार्य किया जा रहां है

इस पुरे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया कप्साखुटा गाँव के युवक चन्द्र शेखर साव ने. चन्द्र शेखर साव ने महिला सरपंच के पति और सचिव के कारनामो को पर्दाफाश करने के लिए सुचना का अधिकार का सही उपयोग करते हुए जानकारी माँगा 30 दिवस गुजर जाने के बाद भी जब जानकरी नहीं दिया गया तो चन्द्र शेखर साव द्वारा जनपद पंचायत बसना को अपील कर दिया गया. तब सरपंच और सचिव को जवाब नहीं दी जाने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था.

बाद में जनपद के अधिकारी बोर खनन के जाँच के लिए जब कप्साखूंटा पहुचे तो उन्होंने चन्द्र शेखर साव को कहा की हम लोग कुछ नहीं कर सकते आप उच्च अधिकारियों से शिकायत कीजिए.

जिसके बाद चन्द्र शेखर साव द्वारा सरायपाली SDM को इस मामले की शिकायत की गई. हालाकि अभी तक कोई भी शासन के अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुचे है. चन्द्र शेखर साव से जब पुछा गया कि SDM कार्यलय से भी कार्यवाही नहीं होने पर आप क्या करेंगे तो उन्होंने ने कहा कि आगे इसकी शिकायत वो जिला कलेक्टर से करेंगे

फिलहाल लिखित शिकायत के बावजूद भी पिने के लिए पानी और निस्तारी समस्या को सुलझाया नहीं जा रहा है ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे है.

इस सबंध में जनपद सीईओ बसना प्रभारी पवन कुमार प्रेमी से संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. पंचायत सचिव बालाक राम से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका नम्बर बंद आया



अन्य सम्बंधित खबरें