निस्तारी तालाब अब ले चुका है गहरी खाई का रूप नीचे उतरने में ... - CG Sandesh

निस्तारी तालाब अब ले चुका है गहरी खाई का रूप नीचे उतरने में लगता है डर

बसना:- बसना में bscpl द्वारा जब फोरलेन का निर्माण किया जा राहा था तब ब्लाक के ग्रामं पंचायत छानंदपुर के आश्रित ग्राम जीराडबरी के तालाब से मुरुम निकालने का काम किया गया. उक्त तालाब से मुरुम निकालते हुए इतना गड्ढा कर दिया गया की अब वहा निचे उतरने के लिए भी डर लगता है. तालाब ने अब गहरी खाई का रूप ले लिया है. इतने बड़े गड्ढ़े होने के बावजूद भी वहा पानी जमा नहीं हो पाता है. 

निस्तारी के लिए पचरी और घाट का भी निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया गया है लेकिन अधिक गहरा होने के कारण पानी पचरी से काफी दूर चला गया है. जिसके कारण  पचरी का भी उपयोग नहीं हो पा राहा है उक्त तालाब के बीचो बीच विधुत विभाग का बिजली पोल भी लगाया गया है पोल के आजू बाजू भी गड्ढा कर दिया गया है जिससे विधुत पोल की मजबूती भी ख़त्म हो गई है. यदि बरसात के दिनों में  तेज वर्षा होती है तो हो सकता है रिसाव के कारण मिट्टी कट कर गिरने लगे जिससे विधुत पोल झुक सकता है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें