बसना : नई सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे पर झलक उठी खुशी  - CG Sandesh

बसना : नई सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे पर झलक उठी खुशी

बसना विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में 23 नवम्बर को सरस्वती सायकल वितरण समारोह आयोजित की गयी, जिसमें 46 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत नि:शुल्क सायकल वितरित की गयी. इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है. नई साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी.

इस कार्यक्रम के दौरान कन्हैयालाल पटेल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति और सरपंच लक्ष्मीन श्यामसुंदर सारथी, उपसरपंच रजनी पटेल, प्राचार्य निमंकर पटेल, व्याख्याता पुनितलाल चौधरी, जयदेव साहू, राजेश पंडा, शिवप्रसाद पटेल, भूपेंद्र कुमार खूंटे, अतिथि शिक्षक अंगदकुमार अजगर, भृत्य रजनी राठिया, केदार पटेल के उपस्थिति रहे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें