सरायपाली – कुएं में गिरा भालू
सरायपाली:- सरायपाली ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अमरकोट के बानीपाली गांव में एक जंगली भालू कुंए में गिर गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिये गाँव पहुंची जहाँ भालू को निकालने के लिए वन विभाग की टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर वन्य जीव भालू कुए पर गिरा है वहां आसपास के पेड़ पौधों में बहुत सारे मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया है जिसके कारण वन अमला के अधिकारियों को रेस्क्यू करने में बहुत सारे परेशानियों को सामना करना पड़ा. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों ने वन विभाग की टीम पर हमला भी बोल दिया था जिससे काफी अफरा तफरी मच गई.
अमरकोट में भालू 11 बजे कुए में गिरा है भालू के लिए खाना और पीने के लिए पानी का व्यवस्था कर दी गई है शाम 4 बजे के बाद ही सीढिया लगा कर भालू को निकला जाएगा और जंगल मे छोडा दिया जाएगा.
-सीमा मैडम, आरओ, वनविभाग, सराईपाली