बसना : छत तोड़कर मोबाइल दुकान से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल च... - CG Sandesh

बसना : छत तोड़कर मोबाइल दुकान से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर के एक मोबाइल दुकान का छत तोड़कर 16 नग मोबाइल की चोरी का मामला सामने आया है. दुकान के संचालक नारायण जैन ने इसकी शिकायत भंवरपुर चौक में दर्ज करायी.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की उनका दुकान भंवरपुर के अटल चौक पर जैन मोबाइल शॉप के नाम से है. चोर ने 25-26 नवम्बर की रात दुकान की छत के ऊपर से हार्वेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश कर 16 नग मोबाइल चोरी कर ली, जिसकी कीमती करीबन 80 हज़ार रूपये है.

चोरी हुए मोबाइल का विवरण -
01. vivo2143 नीला
02.vivo-y16-6448 gold 02 नग , रेडमी कं0 का C- 33 नीला (2) C -33 गोल्ड
03. MI A1 32 gb Blue (02) MI A1 32 gb Blue (03) MI A1 32 gb Blue इसके साथ ही पुराना 08 नग मोबाईल चोरी हुआ है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें