बसना : होटल के सामने अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा - CG Sandesh

बसना : होटल के सामने अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा

बसना पुलिस 28 नवम्बर को पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था. तभी मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पलसापाली में एक व्यक्ति अपने होटल के सामने अवैध शराब बेच रहा है.

सुचना के बाद पुलिस साधुराम हंसा के होटल के पास पहुंचा. पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये. पुलिस ने होटल के सामने शराब बेचने वाले ग्राम पलसापाली निवासी आरोपी साधुराम हंसा पिता धनसिंग हंसा उम्र 33 को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 पौवा देशी मसाला शराब का पौवा जिसमें शराब की गंध आ रही थी तथा 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें भी शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया.

आरोपी साधुराम हंसा का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को 28 नवम्बर को शाम करीब 7:10 बजे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। पुलिस ने वापस थाना पहुंचकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें