नगर पंचायत बसना से डोर टू डोर जाके पानी की समस्या दुर करने क... - CG Sandesh

नगर पंचायत बसना से डोर टू डोर जाके पानी की समस्या दुर करने को लेकर मांग.

 बसना :-  राजीव नंगर वार्ड नं. 15 में पानी के लिए परेशान आम जनता लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुके हैं और ऊपर से गर्मी और बढ़ती जा रही लोग और परेशान होते जा रहे हैं। मगर अब तक पानी की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाया है जिसके चलते लोग रोज पानी के लिए आपस में लड़ रहें हैं.


शहर में गर्मी आते हैं पानी की सप्लाई कम और लोगों की पानी को लेकर जरूरत बढ़ती जा रही है. गर्मी के मौसम आते ही तालाबों में पानी कम होने के कारण नहाने के लिए भी नगर पंचायत के भरोसे ही रहना पड़ता है. आए दिन वार्ड वासियों में पानी को लेकर लड़ाई होती रहती है या तो फिर लंबी लाइन लगी रहती है.

ऐसे में नगर पंचायत बसना को पानी सप्लाई के समय को बढ़ाना चाहिए या तो फिर जहां पर सुबह और शाम दोनो टाइम जहा पानी सप्लाई हो रहा वहां नगर वासियों की परेशानियों को देखते हुए दोपहर को भी पानी का सप्लाई किया जाना चाहिए ताकि नगर वासियों को कोई परेशानी ना हो.

भीषण गर्मी के देखते हुए पशु पक्षी सहित नगर के आसपास चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था को भी बढ़ाना चाहिए

पिछले दिनों जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता डॉ अनामिका पॉल के द्वारा बसना नगर के वॉर्ड न. 15 में पानी के समस्या का समाधान करने का अस्वासन दिया गया एवं लोगो से जनसंपर्क करते हुवे उनके जरूरतों की पूर्ति के लिए सरकार से मांग करने और साधन उपलब्ध कराने का वादा किया गया है.

वार्ड के लोगों ने कहा कि मिशन पानी समस्या दूर करो टीम बनाके डोर टू डोर जाकर बसना नगर पंचायत को पानी समस्या दूर करनी चाहिए. साथ ही दो समय पानी खोलने जगह भीषण ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर तीन बार नल खोला जाये.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें