बसना : सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को किया गया सायक... - CG Sandesh

बसना : सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को किया गया सायकल वितरण

भंवरपुर : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल वितरण किया गया.  प्राचार्य पी. एल. बरिहा की अध्यक्षता एवं किस्मत लाल नंद विधायक की आतिथ्य में सत्र 2022- 23 के कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत नवप्रवेशित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य जाति की कुल 123 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया.

मुख्य अतिथि किस्मत लाल नंद विधायक (सरायपाली विधानसभा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राएं आने वाले कल की भविष्य हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंवरपुर के सरपंच प्रतीक देवांगन एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल, सुरेंद्र वैष्णव, पालक सदस्य लोचन प्रसाद पटेल, अर्जुन सिदार, एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र सिंह सिदार (व्याख्याता) ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें