बसना : प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय मे भाजपा मण्डल गढ़फुल... - CG Sandesh

बसना : प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय मे भाजपा मण्डल गढ़फुलझर की बैठक हुई संपन्न

बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में मोर आवास मोर अधिकार के लिए पंचायत स्तर पर आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर प्रभारी नियुक्त किया था। उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विधानसभा एवं प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी शुरुआत ग्राम पंचायतों से हितग्राहियों को लेकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। पंचायत स्तर के आंदोलन की तैयारी के लिए आज गढ़फुलझर मण्डल की बैठक आयोजित की गई थी। मण्डल के अंतर्गत आने वाले 33 ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं और पंचायत में आंदोलन के लिए उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दे दिये गये हैं।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी , मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मण्डल सहप्रभारी झनकराम चौधरी, महामंत्री नरेन्द्र साहु, प्रहलाद साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, मण्डल उपाध्यक्षद्वय सुंदरमणी मिश्रा, कमलचंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष भरतसिंह ठाकुर, आई टी सेल संयोजक योगेश साहू, लक्ष्मीनारायण आर्य,रुषीराम साव,अजय बारीक, राधेश्याम नाग, श्यामलाल पटेल, खेमलाल साव, जसबीर सिंह राजु, एवं नेगी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढफुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त द्वारा दी गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें