मुख्यमंत्री बघेल ने सेजेस बसना के बच्चों से की बात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करने महासमुंद जिला पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत भंवरपुर में सीएम बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरण कर छात्राओं को बधाई दी तथा भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं से बातचीत
भी
की.
कक्षा 12वीं की छात्रा कु. पूजा नैरोजी से वार्तालाप की और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना की खूब प्रशंसा की। बातचीत के दरम्यान कक्षा पहली का छात्र लक्ष्य बंजारा ने सीएम बघेल को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम मात्र 1 मिनट में सुनाया. सीएम बघेल ने हर्ष व्यक्त कर विद्यालय प्रशासन को बधाई दी।
अन्य सम्बंधित खबरें