सरायपाली : दुर्घटना को आमंत्रण देते झुके हुए बिजली पोल
सराईपाली ब्लाक अंतर्गत पदमपुर मार्ग में ग्राम तोरेसिंहा सब स्टेशन के अंतर्गत गांव तोरेसिंहा में किसानों के खेत में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन दिया गया है, लेकिन बिजली पोल के नीव को मजबूत नही दे पाने के करने के कारण तोरेसिंहा से जंगल बेड़ा मार्ग में दाहिने तरफ लगभग 6 बिजली के पोल झुक कर गिरने की कगार पर है.
यह पोल बरसात के दिनों झुक कर वायर सहित खेत पर गिर सकता है. पोल झुकने के कारण विधुत वायर भी काफी नीचे आ गया है. चुकि इसी गांव में विधुत सब स्टेशन है और इसी गांव में विधुत पोलो का यह हाल है.
इसमें बिजली विभाग की गलती नही मानी जानी चाहिए क्योंकि विधुत पोल लगाने का कार्य ठकेदारो द्वारा किया जाता है लेकिन विधुत वुभाग के कर्मचारियो के देख रेख के अभाव में गुणवत्ता हीन कार्य जरूर किया जाता है जिससे ग्रामीणों और किसानों के जान और माल दोनो का नुकसान होता है