सरायपाली : स्वच्छता को बढ़ावा देने तालाब के मेड में किया जा रहा सौंदर्यीकरण
सरायपाली के पदमपुर मार्ग में तालाब के किनारे सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. आसपास के क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है. तालाब के मेड के किनारे रेलिंग भी लगायी गयी है और छायादार वृक्षों का रोपण भी किया जा रहा है जिससे तालाब किनारे शाम को लोगों को बैठने के लिए एक अच्छा स्थान बनते जा रहा है.
लोग यहां आकर तालाब किनारे ठंडी हवा पानी का आनंद भी लेते हैं. पास में एक मंदिर भी है जहाँ सुबह शाम लोगों का आना-जाना लगा रहता है.
यहां पर बैठने के लिए सीमेंटीकरण से कुर्सी और बैठक बनाये गए है. तथा मनमोहक फुल भी लगाए जा रहे हैं.
आज से कुछ सालों पहले यहां पर गंदगी का आलम था आज यह जगह सौन्दरियकरण के कारण लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहा है
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें