सरायपाली : कुटेला से अन्तरझोला 16 किलोमीटर मार्ग का किया जा रहा नवनीकरण
सराईपाली पदमपुर मार्ग में कुटेला से अन्तरझोला मार्ग का इस समय नवनीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस मार्ग को लम्बाई 16 किलोमीटर है, जिससे लगभग 20 गांवो के लोग सराईपाली अपने विभिन्न कार्य हेतु पहुँचते है.
तपती गर्मी से लोगो का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है वही इस मार्ग में कार्य करने वाले उन मजदूर महिलाओं और पुरुषों के जज्बे को सलाम है, जो 42 डिग्री में भी कार्य कर मार्ग को पूरा करने में लगे है.
मार्ग में साफ सफाई कर प्लास्टर किया जा रहा है रोलिंग मसीन को भी लगाया गया है जल्द ही इस मार्ग के नवनीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा.
कुछ दिनों से इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढो से राहगीर परेशान थे. सैकड़ो की संख्या में विधार्थी भी इस मार्ग का उपयोग करते है, इस मार्ग में धान सोसायटी भी है. गांवो के किसान भी अपना धान लेकर इसी मार्ग से शहर की ओर आते है और बेचते है. अब इस मार्ग का नवनीकरण किया जा रहा जिससे लोगो मे खुशी का माहौल है।