सरायपाली : नही ढहाया गया पुराना सरकारी भवन बढ़ रही खतरे की आश... - CG Sandesh

सरायपाली : नही ढहाया गया पुराना सरकारी भवन बढ़ रही खतरे की आशंका


ग्राम पंचायत उमरिया में 10 साल पहले का जर्जर भवन अभी खड़ा है. इन भवनो में इससे पहले ग्राम पंचायत और स्कूलों को संचालित किया जाता था. लेकिन जर्जर हो जाने के कारण भवनों को डिस्चार्ज कर नए भवन का निर्माण करवाया गया. नए भवन के निर्माण हो जाने के बाद भी इन जर्जर भवनों को गिराया नही जा रहा है. 

जर्जर भवन से ही सट कर आंगनबाड़ी केंद्र है अगर जर्जर भवन कभी तेज पानी आंधी तूफान के चलते गिरा तो आंगनबाड़ी भवन पर ही गिरेगा. पास में ही प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल है जहाँ के बच्चे भी खेलते कूदते यहां चले जाते है. ऐसे जर्जर भवनों को जल्द से जल्द ढहाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना से बचा जा सके.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें