सरायपाली : पाइप बिछा, नल भी लगे मगर बोर खनन नहीं - CG Sandesh

सरायपाली : पाइप बिछा, नल भी लगे मगर बोर खनन नहीं


रूर्बन कलस्टर मिसन के तहत गांव हरिलछापर में पेय जल की समस्या को देखते सरकार द्वारा लाखो रु. खर्च करके नल जल योजना लगाया गया है. लेकिन नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है. नल जल योजना के तहत गांव हरिलछापर के चौक चौराहा पर नल निकाला गया तथा पाइप लाइन भी बिछाई गयी मगर बोर खनन नहीं हुआ.

ग्रामीणों ने बताया कि पानी सप्लाई के बोर खनन नही किया गया है. बताया गया कि गांव के तालाब के पास नल जल योजना हेतु बोर खनन करवाया जाना है. नल जल में पाइप लगाए महीनों बीत गए फिर भी बोर खनन नही करवाया जा रहा है.

गर्मी का सीजन बढ़ता जा रहा है हेंड पम्प और तालाब अब साथ नही दे रहें है ग्रामीणों के भारी समस्याओ को देखते हुए जल्द से जल्द बोर खनन करना चाहिए ताकि आम लोगो को पानी के समस्या से निजात दिलाया जा सके.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें