बसना : 72 घन्टो के भीतर अंधे कत्ल के आरोपी गिरफ्तार, कुएं में मिली थी महिला की लाश
भैया और भतीजा ही निकले हत्या के आरोपी
पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरा में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है. आरोपियों ने महिला की हत्या करने के बाद लाश को घर के पीछे बाडी मे स्थित कुंए में गिरा कर दफना दिया और भाग गये थे.
9 दिसंबर को
पौंसरा निवासी सूचक दयानिधी मानिकपुरी पिता बंठू उम्र 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका नीमी मोती पटेल घर में अकेली रहती थी जीवन यापन के लिए घर में बकरी पाली थी, जिसे स्वयं चराती थी । घर के पीछे बाड़ी व करीब 01 एकड़ के खेत में धान का फसल लगाती थी । घर से बाहर जाने पर घर की चाबी पड़ोस के लखीलाल पटेल को देकर जाती थी ।
मृतिका विगत 02 दिन पूर्व से घर गांव में नहीं दिख रही थी। उसके घर में बकरियां बंधी चिल्ला रही थी. तब ऐसी शंका हुई कि वह घर पर नहीं है जिसका आसपास पता तलाश गांव के राधाचरण पटेल, लखीलाल पटेल एवं अन्य लोगों से व उसके घर पीछे बाड़ी एवं पूर्व से खुदे गड्ढा नुमा कुंआ जैसे में कुछ दफनाया हुआ है. उसी कुंए की मिट्टी व मुरूम में किसी मानव शरीर के दबे होने की आशंका होने पर मिट्टी हटाकर दिखवाया गया, जिसमें मृतिका नीमी मोती पटेल होना पाया गया ।
मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर लाकर दफनाया गया होगा कि रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । जांच पर पाया गया कि मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गले मे चोंट पहुंचाकर हत्या कर शव को मृतिका के घर के पीछे बाड़ी कुंआ नुमा गड्ढे में दफना दिया गया । घटना स्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण व प्राप्त शार्ट पी0एम0 रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 302, 201 भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान गवाहों के कथन में मृतिका नीमी मोती पटेल का पूर्व में उसके भाई निमी चंद पटेल एवं उसके भतिजा सूरज पटेल से जमीन एवं मकान बेचने की बात पर विवाद होना बताने पर शंका के आधार पर निमी चंद पटेल एवं सूरज पटेल से पुछताछ किया गया. जिन्होंने घटना घटित करने से इंकार कर दिये जिनसे घटना के संबंध में कडाई से पुछताछ किया गया जो पुलिस के सख्ती के आगे टिक नहीं पाये और अपराध घटित करना स्विकार कर लिये।
आरोपियों का मेमोरेंडम कथन लिया गया जिन्होंने बताया कि आरोपी सूरज पटेल एवं निमीचंद पटेल ग्राम भंडारपुरी उडिसा में रहते है जिनका पैतृक जमीन ग्राम पौंसरा में भी है जिसमें मृतिका नीमीमोती पटेल रहती है। सूरज पटेल की शादी एवं निमीचंद पटेल के ट्रेक्टर खरिदने से दोनो के उपर कर्ज होना बताये जिसके कारण मृतिका नीमीमोती पटेल को ग्राम पौंसरा के जमीनएवं घर को बेंचकर ग्राम भण्डारपुरी उडिसा रहने के लिए बोलते थे लेकिन वो नहीं जाउंगी बोलती थी।
7 दिसंबर को आरोपी सूरज पटेल एवं निमीचंद पटेल मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर क्रं0 CG 06 GG 9027 से रात्रि करीबन 10 बजे पौंसरा आये और मृतिका नीमीमोती पटेल को पुन: जमीन बेचने व साथ में भण्डारपुरी में रहने के लिए बोलने पर मै नीमीमोती द्वारा मैं नहीं जाउंगी चाहे कुछ भी कर लो बोलने पर आरोपी गण द्वारा मृतिका को हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे बाडी तरफ भागने लगी तो आरोपी सूरज पटेल पास में रखे पेंचकस से उसके गले में वार कर दिया जिससे नीमीमोती जमीन मे गिर गयी तब आरोपी निमीचंद पटेल द्वारा मृतिका के दोनो पैर को पकड लिया एवं सूरज वहीं पास में रखे बिना बेंट वाली फावडा से हत्या करने के नियत से उसके गले में 3-4 बार वार कर किया जिससे नीमीमोती की मृत्यु हो गयी । मृतिका के लाश को छुपाने के लिए उसे उसके घर के पिछे बाडी मे स्थित कुंए में गिरा कर दफना दिये। फिर दोनो मोटर सायकल में फावडा एवं पेचकस को सफेद बोरी में भरकर रास्ते में पीपलखुंटा के तालाब के पास झाडी में छुपा देना फिर अपने वापस भण्डारपुरी ओडिशा चले जाना बताये।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना उप निरीक्षक विनोद कुमार नेताम, सउनि दुलार सिंह यादव, म0 आर0 चंचल बंसवार , आर0 हरिश साहू, सूरज निराला, मुकेश बेहरा, साईबर सेल आर0 डिग्रीलाल नंद,संदीप भोई,हेमन्त नायक,चंद्रमणि यादव, विरेन्द्र कुमार साहू, त्रिनाथ प्रधान का योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
1. निमीचंद पटेल पिता समयराम पटेल उम्र 50 साल निवासी भण्डारपुरी थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा
2. सूरज पटेल पिता नेमीचंद पटेल उम्र 23 साल निवासी भण्डारपुरी थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा*
जप्त सामग्री-
घटना में प्रयुक्त मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर क्रं0 CG 06 GG 9027 , एक नग बिना बेंट वाला फावडा, एक नग पेचकस