बसना : राजगीत अरपा-पैरी के धार के साथ गोपालपुर में प्रारंभ हुआ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करने पहुंचे हैं।
सीएम बघेल बसना-विधानसभा के पिथौरा तहसील के ग्राम गोपालपुर पहुंचे हैं। उनके साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद भी उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री बघेल का ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और राजगीत अरपा-पैरी के धार के साथ गोपालपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें