बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा - CG Sandesh

बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा

भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करने पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने कई बढ़ी घोषणाएं की है.

मुख्यमंत्री की घोषणा -

1. बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा।

2. शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन।

3. ग्राम मेमरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।

4. ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सड़क निर्माण की घोषणा।

5. देवगांव जलाशय नहर जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य की घोषणा।

6. पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण की घोषणा।

7. बाघ नदी में एनीकट निर्माण की घोषणा।

8. ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा।

9. ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश।

10. बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण की घोषणा।



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें