बसना : सरपंच, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर की महिला की पि... - CG Sandesh

बसना : सरपंच, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर की महिला की पिटाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर की एक महिला ने सरपंच, उसके पति और अन्य लोगों के खिलाफ पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है.

ग्राम जगदीशपुर निवासी सोफिया नंद ने अपनी शिकायत में बताया है की 14 नवम्बर की दोपहर करीब 3 बजे वह घर का काम कर रही थी, तभी उसी समय गांव के सरपंच अर्चना टोप्पो, उसका पति अजय कुलदीप, कांति सूरजाल घर के सामने आये और घर खाली करो कहकर अश्लील गाली गलौज कर रहे थे. मना करने पर नहीं माने. बाद में सोफिया के बाल को कांति सूरजाल खींचकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किये। मारपीट करते सोफिया की बहन जयंती नंद, भरत कुमार, अर्जुन, असीम सोना, दुलारीन व उसके माता-पिता देखे व बीच बचाव किये.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें