मुख्य वक्ता सहायक यंत्री राजेंद्र चौहान ने ऊर्जा क्लब सेजेस सरायपाली के विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के लिए किया प्रेरित
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी.के.ग्वाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र चौहान (सहायक यंत्री,सी.एस.ई.बी. सरायपाली) अध्यक्षता यशवंत चौधरी(प्रभारी प्रधान पाठक) विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार पाणिग्राही (व्याख्याता) एवं प्रदीप नारायण सेठ (व्याख्याता) रहे.
यशवंत चौधरी ने बताया कि इस खास दिन को मनाने की वजह देश का एनर्जी कंजर्वेशन और एफिशिएंसी यानी ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता में योगदान प्रदर्शित करना है. व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ ने बताया कि आज का दिवस ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है. ऊर्जा खपत कम करके ऊर्जा बचाव की दिशा में कार्य करना सामूहिक जबाबदारी है.
मुख्य वक्ता राजेंद्र चौहान (सहायक यंत्री,सी.एस. ई.बी.) ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग एवं भविष्य की जरुरतो को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा का उपयोग करना है. ऊर्जा संरक्षण दिवस के माध्यम से नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाता है एवं ऊर्जा की भविष्य की आवश्यकता के बारे में जानकारी प्रदान करना है.
ऊर्जा का अंधाधुंध दुरुपयोग करने के बजाय बुद्धिमानी से उसका उपयोग करना आज के दिवस विशेष में महत्वपूर्ण है. उन्होंने ऊर्जा के प्रकार,ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक बिल, जलवायु परिवर्तन सम्मेलन,ऊर्जा के स्रोत आदि के बारे में सबको अवगत कराया साथ ही उपस्थित सभी जनों ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्याम सुंदर दास,ऊर्जा गुरु विनोद चौधरी,शिक्षिका रश्मि राजा, शिक्षक रूपसिंह यादव , विशिकेशन नैरोजी,गजानंद प्रधान के साथ युथ क्लब की एनर्जी मिनिस्टर पायल साहू,एनर्जी क्लब अध्यक्ष महक गर्ग, ऊर्जा रक्षक सिमरन सागर पटेल, ईशिथ सेठ, सोनल पटेल, नंदिनी पटेल, लता मंजूरी साहू, तनुष्का नायक, श्रेष्ठ अग्रवाल,अनुष्का प्रधान, अनय अग्रवाल, आस्था पटेल, अर्चिता भोई, प्रीति बाघ, जोसेफ सागर, गायत्री पटेल, अभिनंदन प्रधान, रुचिका विशाल, लिजा प्रधान आदि का भरपूर योगदान रहा.