बसना :  चरित्र  शंका पर पत्नी की हत्या की कोशिश - CG Sandesh

बसना : चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या की कोशिश

पत्नी के चरित्र पर शंका कर उसकी हत्या की कोशिश करने वाले पति गंगाराम चौहान के ख़िलाफ बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी में धारा 307 के तहत शिकायत दर्ज की गयी है.

शिकायतकर्ता हाराधन चौहान के अनुशार ग्राम नौगडी के डीपापारा मे दिनांक 22.05.2018  को रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने घर पर था. जब मोहल्ला मे गंगाराम चौहान के घर झगडा लडाई की आवाज सुनकर उनके घर के तरफ गया तो देखा कि गंगाराम चौहान की पत्नी सोनमती चौहान बहोशी हालत मे गिरी पडी थी. उसके पेट मे बांये तरफ हत्या करने की नियत से गंगाराम चौहान ने धारदार वस्तु से चोंट पहुंचाया गया था. अतड़ी बाहर निकल गया थी तथा सिर मे बांये तरफ खून निकला रहा था.

जिसके बाद 108 संजिवनी वाहन मे सुमित्रा बाई चौहान, भगवती चौहान के साथ ईलाज कराने शासकीय अस्पताल बसना ले गये बसना अस्पताल मे सोनमती चौहान की उपचार बाद उसे मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया.

सोनमती चौहान को उसकी बेटी पायल चौहान, दामाद भोला चौहान और भगवती चौहान मेकाहारा अस्तपाल रायपुर ले गये है। हाराधन चौहान के अनुशार गंगाराम चौहान अपनी पत्नी सोनमती चौहान की चरित्र पर शंका करता है। हमेशा लडाई झगडा कर मारपीट करता है जिसकी रिपोर्ट उसने भंवरपुर चौकी में दर्ज करायी है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें