महासमुंद : रेलवे ओवर ब्रिज का मुख्यमंत्री बघेल ने  किया लोका... - CG Sandesh

महासमुंद : रेलवे ओवर ब्रिज का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण

काम में आएगी तेज़ी,जनता को जल्द मिलेगी ट्रेफ़िक जाम से मुक्ति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद तुमगांव रोड के रेलवे ओवर ब्रिज का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह व ज़िले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर साथ थे।

बहुप्रतीक्षित तुमगांव ओवरब्रिज आम जनता के लिए बेहद जरूरी था। इस रेलवे सेतु के बन जाने से शहर वासियों को लगातार लगने वाले ट्रेफ़िक जाम व आने जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। ज़िले की जनता ख़ासकर तुमगाँव की ओर से और महासमुंद की ओर से रोज़ आने-जाने वाली जनता को सरल,सुगम मार्ग मिलेगा। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद के कारण जाम की स्थित बन जाती थी । रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से उन्हें इससे निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

तुमगांव रेलवे ओवरब्रिज बनजाने से महासमुंद की क़रीबन 35 हजार से ज़्यादा आबादी को सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 40 करोड़ की लागत से बन कर तैयार होगा। इसमें भू-अर्जन की राशि शामिल नही है ।वह राशि अलग से है। ओवरब्रिज कुल लंबाई 616 मीटर एवं चौड़ाई 15 मीटर है। रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर एवं रेलवे क्रॉसिंग की लंबाई 74 मीटर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें