सरायपाली : सरपंच की सोल्ड हुन्डाई कार को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर.
ग्राम पंचायत दमोदरहा के सरपंच दयानिधि पटेल दिनांक 23.05.2018 को 11:30 बजे अपनी सोल्ड हुन्डाई आई-10 कार में सवार होकर दमोदरहा पंचायत के शोभाराम पटेल पिता मायाधर पटेल, जन-लोचन नायक पिता हरिकृष्ण, रविन्द्र चौहान पिता यदू चौहान को लेकर विकलांग प्रमाण पत्र की नवीनीकरण हेतु अंबेडकर अस्पताल महासमुन्द के लिये अपने घर सिरसोभा से निकले थे.
जैसे ही नेशनल हाईवे क्रं. 53 बैतारी चौक से 50 मीटर आगे बढे थे कि उसी समय पीछे तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 LK 9477 के चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी सोल्ड हुन्डाई कार आई-10 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उनकी कार के सामने बांये तरफ का चक्का, बांया तरफ का बोनेट, बांया तरफ का दोनो गेट क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में सवार लोगो को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। दयानिधि पटेल ने इसकी शिकायत सरायपाली थाने में कर कार्यवाही की मांग की है।