बसना : स्वास्थ केंद्र में 15 दिनों से ताला, मरीज परेशान - CG Sandesh

बसना : स्वास्थ केंद्र में 15 दिनों से ताला, मरीज परेशान

बसना ब्लाक मुख्यालय से 25 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत उमारिया जो कि रूर्बन क्लस्टर मिशन चयनित ग्राम भी है. रूर्बन मिशन के ज़रिए शहरों और गांव के सर्वोच्च गुणों को आपस में मिलना है. इसका मतलब है जीवटता गांव जैसा हो सुविधाएं शहर जैसी हों.

मगर उमरिया के स्वास्थ केंद्र में आज पिछले 15 दिनों से लटका हुवा है. उमारिया उप स्वास्थ्य केंद्र के तहत 6 गांव उमारिया, कोयलारी, डीहठुठा, पाली, मेढापाली, और हरिलछापर आते है. स्वास्थ केन्द्र में ताला लग जाने के कारण इन गांवों के 5 हजार लोग प्रभावित है.

जबकि विभाग के और से कोई व्यवस्था ही नही की जा रही है. मरीजों को इलाज के लिए परेशान होकर भंवरपुर और सरायपाली के निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है.

ग्रामीणों से जब उप स्वास्थय केंद्र के बन्द होने के कारण पूछा गया तो बताया गया कि कार्यकर्ता की तबीयत खराब है. इस संबंध में बसना BMO प्रधान से भी संपर्क किया गया लेकिन उनका नम्बर बन्द आया.

मैडम जी का तबीयत खराब थी इसलिए 10 दिनों से छुट्टी में है.
- दुर्गेश कुमार देवांगन, RHO, स्वास्थ्य केंद्र उमरिया


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें