बसना : भवरपुर मंडल के प्रभारी ने भाजपा विकास निधि कोष हेतु दिए 5 लाख रुपये के चेक
भवरपुर - छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सभी जिलों के ब्लॉकों के अलग-अलग मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के ( विकास निधि कोष) की शुरुआत की गई है। जहां सभी मंडलों में मंडलों के प्रभारियों ,अध्यक्षों द्वारा इस विकास निधि कोष में 5 लाख रुपये की राशि जमा कर इस (भारतीय जनता पार्टी विकास निधि कोष) में जमा करने का लक्ष्य छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय किया गया है।
जिसमे सराईपाली विधानसभा के भंवरपुर मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, भवरपुर मंडल प्रभारी व विदेश संपर्क विभाग के संयोजक डी.सी. पटेल द्वारा 5 लाख रुपये का चेक जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष इंद्रजीतसिह गोल्डी के समक्ष विकास निधि कोष हेतु 5 लाख रुपये का चेक प्रदाय किया गया।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया जी, प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी जी, विधायक रामलाल चौहान जी, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल जी, संजय शर्मा जी, विपिन उबोवेजा जी, जिला पंचायत सभापति श्याम तांडी जी, भवानीशंकर चौधरी, मंत्री प्रधान, कामता पटेल, चंद्रकुमार पटेल मिलो, पुरुषोत्तम अग्रवाल, डी सी पटेल, स्वर्ण सिंह सलूजा, धनेश नायक, गुलाब स्वर्णकार, प्रदीप साहू, नरेश तिवारी, जगदीश प्रधान, जितेंद्र त्रिपाठी, विशेष रूप से उपस्थित थे,।