बसना : मुलभुत सुविधाओं को तरसता बसना का 30 बिस्तर अस्पताल  - CG Sandesh

बसना : मुलभुत सुविधाओं को तरसता बसना का 30 बिस्तर अस्पताल

बसना सामुदायिक सवास्थ केन्द्र में मरीजों को लगातार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. शिकायतकर्ता श्री महेंद्र साव का कहना है कि, 30 बिस्तर वाले इस अस्पताल में मच्छरदानी, चादर कुछ नहीं मिलता. इतनी गर्मी में भी यहाँ के मरीजों के लिए कूलर, पंखे तथा पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है. महिलाओं के लिए यहाँ महिला MBBS चिकित्सक की भी व्यवस्था नहीं है.

अस्पताल परिसर में स्वच्छ भारत की धज्जियाँ भी उड़ाई जा रही है परिसर से चारों तरफ गन्दगी बिखरी हुई है जिस पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है.  अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मरीजो को निम्न स्तर का भोजन परोसा जा रहा है. जिसके एवज मे 40 रू भी काटे जा रहे है. दवा भी लोगों बाहर से लाना पड़ता है. इमरजेंसी व एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी समय पर लोगों को नहीं मिल पाती है. डेंटल क्लिनिक में कूलर की भी व्यवस्था नही है. 

डॉक्टर  रात में अस्पताल में नहीं रहते. जरूरत पड़ने पर नर्स द्वारा डॉक्टर को फोन कर अस्पताल बुलाना पड़ता है. वहीं मरीज को रेफर करने की सलाह दी जाती है। जिसके कारण यह अस्पताल पूर्ण रूप से रेफर सेंटर बन चूका है. 

इस संबंध में जब बसना BMO से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि वहां वायरिंग का कार्य चल रहा है और आगे की जानकारी देने से साफ मना कर दिया.  



अन्य सम्बंधित खबरें