सरायपाली : विकास यात्रा : दूधीपाली में 132/33 , कोलपदर, अछोल... - CG Sandesh

सरायपाली : विकास यात्रा : दूधीपाली में 132/33 , कोलपदर, अछोली, पिटियाझर में 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित आमसभा में लगभग  265 करोड़ 80 लाख रूपए लागत के 53 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इनमें से 118 करोड़ रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 35 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 148 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 18 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक लाख 18 हजार हितग्राहियों को लगभग 16 करोड़ 77 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। डॉ.सिंह ने इनमें से 90 हजार 917 किसानों को 165 करोड़ 11 लाख रूपए का धान बोनस, 12 हजार 34 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 19 लाख 79 हजार रूपए की राशि और 8 हजार 187 परिवारों को आबादी पट्टे वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने आमसभा में जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें ग्राम दूधापाली में 17 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से निर्मित 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, चार करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से ग्राम कोलपदर, ,अछोली और ग्राम पिटियाझर में 33/11 केव्ही क्षमता के नव-निर्मित उपकेन्द्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन कार्यो के साथ 10 करोड़ 14 लाख रूपए लागत से राजिम के हथखोज-चिंगरौद मार्ग के सूखा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 18 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से पिथौरा-बागबाहरा-कोमाखान-छुरा-गरियाबंद मार्ग के मुरईधोवा नाला और सूखा नाला पर उच्च स्तरीय पुल, 9 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से मेमराडीह से चिखली मार्ग के बाद्य नदी पर उच्च स्तरीय पुल, 6 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से बसना में केरामुण्डा से कपसाखुटा तक 9.00 किमी लंबी सड़क, 6 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से बिरकोनी में जल प्रदाय योजना, 7 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से बागबाहरा (तेंदूलोथा) से चण्डी मंदिर मार्ग 3.19 किमी सड़क, 3 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से जोरातराई -रैताल मार्ग के जोरातराई नाला पर पुल, 2 करोड़ 55 लाख रूपए लागत से कोसरंगी में निर्मित एनीकट, 2 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से ग्राम खैरा-परसकोल मार्ग के सितली नाला पर पुल, 77 लाख रूपए की लागत से महासमुंद विकासखंड में बहुविकलांग विशेष विद्यालय भाग- 2 , 66 लाख रूपए की लागत का ग्राम लभरा खुर्द में मृदा परीक्षण केन्द्र, 1 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से ग्राम दर्रीपाली से मधुबन तक सड़क, सात गांवों ग्राम कुरचुण्डी, बिछिया, चिमरकेल, रसोड़ा, ग्राम भूतहाबाहरा, उमरिया में नलजल प्रदाय योजना, और आमापाली में एक करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलजल प्रदाय योजनों का लोकार्पण किया।  
डॉ. सिंह ने लगभग 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पुरूषोत्तमपुर से डोंगरीपाली मार्ग में जमदरहा नाला पर वृहद पुल, 11.45 करोड़ की लागत के चंदखुरी-बिजराभाठा मार्ग, जगदीशपुर से जीराडबरी मार्ग और बाराडोली से कोदोपाली मार्ग उन्नयन कार्य, 2 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से कटंगी नाला पर किसड़ी से टीभूपाली सड़क में वृहद पुल, लगभग 6 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित सराईपाली में जम्हारी पंडरीपानी मार्ग और कोकड़ी दमोदरहा मार्ग का लोकार्पण किया।

डॉ. सिंह ने जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, उनमें 71 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से महासमुंद में बनने वाला रेल्वे ओव्हर ब्रिज, 33 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से झिलमिला से जम्हारी-साजापाली मार्ग तक उन्नयन कार्य, महासमुंद में लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, 56 लाख रूपए की लागत के तहसील कार्यालय भवन पिथौरा, 1 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से केदुआ-मोहनमुड़ा सड़क निर्माण, 2 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से टेमरी से बनोभाठा सड़क, 1 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से सेमलिया से कुण्डापाली भोथिया तक सड़क निर्माण कार्य, 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से बालसी से भंवरपुर अस्पताल तक सड़क निर्माण, 2 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से लिमाउगुड़ा से काकेनचुवा मार्ग में पुल, 6 करोड़ 07 लाख रूपए की लागत से चारभाठा से कलेण्डा तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ढालम से डोंगरीपाली तक सड़क निर्माण कार्य, 4 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से जम्हारी से दुलारपाली मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम भूथिया में नलजल प्रदाय योजना और 18 लाख की लागत से ग्राम दुर्गापाली में नलजल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें