बसना : आईसेक्ट कंप्यूटर द्वारा संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
बसना : आईसेक्ट कंप्यूटर द्वारा संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. भ्रमण दल शनिवार को सुबह रवाना हुआ. इस भ्रमण में 54 छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
भ्रमण के दौरान छात्र पहले आदिशक्ति महामाया देवी कि पवित्र पौराणिक नगरी रतनपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने महामाया मंदिर सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान छात्रों ने प्राचीन सभ्यता के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जानकारी प्राप्त करते हुए भ्रमण का आनंद लिया.
छात्रों ने बिलासपुर के कोटा में स्थित डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी और प्रसिद्ध चिड़ियाघर कानन पेंडारी का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के जीव-जन्तुओं को देखा.
आइसेक्ट संस्थान के डायरेक्टर पीएल पटेल ने कहा शिक्षण के साथ ही छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण भी महत्वपूर्ण होता है, इससे छात्रों का बौद्धिक विकास होता है. साथ ही छात्र विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों की करीबी से जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे. इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में आईसेक्ट कंप्यूटर संस्थान के डायरेक्टर पीएल पटेल, अरुण साव तथा संजय पटेल सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.