बसना : छत्तीसगढ़ के विकास के लिये रमन सरकार को करना होगा मुक... - CG Sandesh

बसना : छत्तीसगढ़ के विकास के लिये रमन सरकार को करना होगा मुक्त - आशुतोष

बसना विधानसभा में दिनांक 27.05.2018 को स्थानीय अाम अादमी पार्टी कार्यालय बसना में केन्द्रीय पर्यवेक्षक अाशुतोष तथा राज्य प्रर्यवेक्षक अाशिक हुसैन के नेतृत्व में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक की गई जिसमें संगठन द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गई तथा लोगों से राय लिया गया. मौके पे मौजुद राज्य से अाये प्रर्यवेक्षक अाशिक हुसैन ने बताया की अाने वाले विधानसभा चुनाव में अाम अादमी पार्टी पूरे 90 विधान सभा के प्रत्याशी धोषित करेगी. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाल शिक्षा के क्षेत्र में जो सरकारी स्कूल को प्रायवेट स्कूल से बेहतर बनाया और बेहतर रिजल्ट, पानी मुफ्त में, बिजली बील अाधे से भी कम, स्वस्थ्य के क्षेत्र में बेहतर इलाज व निशुल्क, एक्सीडेन्ट होने पर उसे अस्पताल पहुचाने वालों को 2000 रु. का ईनाम और प्राईवेट हास्पीटल में भी निशुक्ल ईलाज, अागनवाड़ीयों को 10,000 रुपये से ज्यादा वेतन, विधवा-दिव्यांग-बृद्धा पेन्सन 2500 रुपये जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये है। 

केन्द्रीय पर्यवेक्षक आशुतोष ने कहा की छत्तीसगढ़ के विकास के लिये रमन सरकार से मुक्त करना होगा । छत्तीसगढ़ को एक इमानदार हाथों मे सत्ता का बागडोर देना होगा । अाज के बैठक में उपस्थित केन्द्रीय पर्यवेक्षक अासुतोष, राज्य पर्यवेक्षक अाशिक हुसैन, बसना विधानसभा संयोजक संकल्प दास, अध्यक्ष संजय कुमार साव, अमीत पटेल, फुलसाय बांक, दिवान चंद, मुकेश सोनी, दशरथ कुमार डोंगरे, नीलम, गोलु कुमार, राम कुमार, मनोज बेहरा, शत्रुघन यादव, बिरबल यादव, जगतराम, डड़सेना, ऋषीकेश भोई, बरुण कुमार, विजय कुमार, संकराम, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार डड़सेना, गणेश सिदार, कृष्णा जगत, मुकेश यादव, अाशाराम, परमानंद मानिकरपुरी, रबिदास, नंदलाल नाग, निर्मल दास, स्मृति दास, सरस्वती दास, ज्योती, नीजबाई, गायत्री अग्रवाल, किर्तन धृतलहरे, उर्मिला, अनिता राजमोती अादि ।


अन्य सम्बंधित खबरें