बसना : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में श्रमदान कर किया जा रहा ... - CG Sandesh

बसना : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में श्रमदान कर किया जा रहा तालाब गहरीकरण

बसना ब्लाक के ग्राम पंचायत भंवरपुर में कोहका तालाब गहरीकरण, पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग निस्तारी, एवं पचरी घाट के निर्माण को लेकर प्रशासन से अनुमति और सहयोग हेतु सराईपाली SDM को ज्ञापन सौपा था.

ज्ञापन में बताया गया कि भंवरपुर के कोहका तालाब में गहरीकरण कर महिला एवं पुरुषो के लिए अलग अलग नहाने के लिए पचरी घाट का निर्माण करने के लिए पूर्व में आवेदन 18-1-2018 बसना जनपद के कैम्प में दिया गया था. जिसके बाद भी शासान ने कोई संज्ञान नहीं लिया.

उक्त तालाब मार्ग के किनारे है ज्ञापन के माध्यम से बताया गया था कि तालाब ज्यादा गहरा नहीं है जिसके कारण गाँव के कुछ लोगो द्वारा  इसे पाटा जा राहा है जिससे पूरा तालाब सिमट सकता है.

चूँकि सराईपाली मार्ग में यह तालाब है निस्तारी के लिए अच्छा साधन है जिसको देखते हुए पूर्व में लगभग 200 ग्रामीण श्रम दान कर पचारी घाट और अन्य जगहों पे साफ़ सफाई किया जा चुका है.

ग्रामीण स्वेछा और श्रम दान से उक्त तालाब में पचरी घाट एवं गहरीकरण जेसीबी मशीन से करना चाहते ह जिसको अनुमति के लिए ज्ञापन सौपा गया था तथा पुलिस चौकी भंवरपुर से भी सहयोगा माँगा गया था.

अनुमति मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर ग्रामीणों के निस्तारी के लिए गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है



अन्य सम्बंधित खबरें