सरायपाली : नल जल योजना एवं सोलर पैनल का नही मिल रहा लाभ  - CG Sandesh

सरायपाली : नल जल योजना एवं सोलर पैनल का नही मिल रहा लाभ

सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आंवला चका में 4 साल पहले नल जल योजना के अंतर्गत लाखो रु खर्च कर गांव के गली मोहल्लों में जमीन के अंदर पाइप बिछायी जा चुकी है और पानी स्टोरेज के लिए टंकिया भी बनवाया गया है. लेकिन वर्त्तमान में ग्राम पंचायत आंवला चका में नल जल योजना बन्द है और लोग हैण्ड पम्प से पानी निकाल रहे है. बताया गया कि पानी का स्त्रोत नीचे चला गया है और पाइप को नीचे नही उतारा जा रहा है जिसके कारण पानी नही निकल रहा है.

वही इस गाँव में सोलर पैनल भी लगाया है लेकिन वह भी बंद है जिसके कारण पानी के लिए विकराल समस्या उत्पन्न हो रही है. पानी के समस्याओ से निपटने के लिए नल जल विभाग द्वारा लाखो खर्च किया जा रहा है तो वही सौर्य ऊर्जा से संचालित ट्यूब वेल भी लगवाया गया है लेकिन लाखो का पैकेज के बाद भी गांवो में पानी नही मिल पा रहा है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें