बसना : जमकर अघोषित बिजली कटौती  से लोग परेशान - CG Sandesh

बसना : जमकर अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

देश में छत्तीसगढ़ की पहचान जीरो पावर कट वाले राज्य के रूप में भी होती है. लेकिन अब ये तमगा उससे छिन सकता है, क्योंकि राज्य का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जो पावर कट के दौर से ना गुजर रहा हो.

गर्मी की शुरुआत होते ही राज्य बिजली की संकट से जूझ रहा है. एक ओर तापमान में लगातार तेजी आ रही है.  दिन का तापमान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 43 डिग्री तक चढ़ गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भीषण बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से जूझ रहे हैं. तो वहीँ बिजली विभाग अपनी चाल में मस्त हैं.

क्षेत्र में हो रहे अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चे बूढ़े सब परेशान है. तथा तेज गर्मी के चलते बीमारी हो जाने का खतरा भी हो सकता है. इस बात का अंदाजा आप लगा सकते है कि अगर बिजली ना हो और आप प्रधानमंत्री आवास के अंदर हो. यकीन मानिये ये खुद को उबलने जैसा अनुभव कराता है और इसी चलते बच्चे रात को अचानक उठ कर रोने लगते है.

क्षेत्र में काफी समय से हो रही अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत आधी रात को लोग व्हात्सप्प से भी करते रहते है. इसके बावजूद समस्या का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है. जबकि इसके दो दिन पहले ही विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पास के दूधीपाली में 132/33 , कोलपदर, अछोली, पिटियाझर में 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया है.








पूछताछ में नहीं मिलता सही जवाब

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दिए गए टेलीफोन पर यदि आप फोन करने की कोशिश करते है तो अधिकतर समय में यह नंबर व्यस्त ही मिलता है. कभी यदि उपभोक्ताओं का इस नंबर पर संपर्क हो भी गया तो इस नंबर पर मौजूद कर्मचारी उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के बजाए भ्रमित करने का ही काम करते हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि तो बताया गया कि तार टूट गया है जिसके चलते बिजली नहीं है।  



अन्य सम्बंधित खबरें