बसना : FLN बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर कार्यशाला आयोजित
बसना बीआरसी भवन में 4 दिन की विकास खंड स्तरीय शिक्षको की FLN बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया द्वारा उद्धबोधन दिया गया.
बी आर सी सी ललित देवता सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कंवर सर, शुक्ला सर, जोल्हे सर के मार्गदर्शन में हो रही है. संकुल समन्वयक वारिश कुमार निर्देशन में प्रशिक्षण सह कार्यशाला को सीखने का अवसर देता है, जिसके माध्यम से हम पहले से कहीं अधिक बेहतर बन सकते हैं.
कार्यशाला में प्राथमिक शालाओं के साथ प्रधान पाठक सहायक शिक्षक भाग ले रहे हैं शिक्षकों को प्रशिक्षक शरण कुमार दास व सालिक राम टंडन के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
यह प्रशिक्षण 22 दिसंबर तक जारी रहेगी 3 से 9 वर्ष के बच्चों पर केंद्रित इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में प्रथम दिवस मास्टर ट्रेनरो द्वारा निर्धारित विषय निपुण भारत मिशन नई शिक्षा नीति 2020 पर परिचय बच्चों में समग्र विकास का उद्देश्य भाषाई दक्षता एवं गणिती कौशल के बारे में जानकारी दी गई FLN व बहु भाषा शिक्षा पर प्रकाश डाला गया. यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सभी संकुल से उपस्थित दो-दो शिक्षक शिक्षा को निखारने ट्रेनिंग ले रहे है.