बसना : अनावारी रिपोर्ट के पात्र किसानों को नहीं मिला फसल बीमा का लाभ.
पिरदा सोसायटी अंतर्गत ग्राम पंचायत बोइरडीह के किसानों को फसल बीमा का लाभ नही मिल पाया है. बताया गया है पिरदा सोसायटी अंतर्गत अन्य गांवों के किसानो को फसल बीमा का लाभ मिला है, जबकी गांव बोइरडीह के एक भी किसानों को फसल बीमा का लाभ नही मिला है.
हल्का पटवारी के अनावारी रिपोर्ट के अनुसार गांव बोइरडीह में सबसे ज्यादा फसल की क्षति हुई और अन्य गांवों में बोइरडीह के अलावा जिस किसानों का फसल कम नुकसान हुवा है उनको भी फसल बीमा का लाभ मिला है.
बताया गया कि 2017 में
इफको टोकियो कंपनी से बीमा करवाया गया था. किसानों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ
शौतेला व्यवहार किया जा रहा है.
इस पूरी जानकारी को 27-05-2018 को किसान मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा में आवेदन के माध्यम से देने गए थे मगर वहां भी वे मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाए.
अन्य सम्बंधित खबरें