बसना : धान खरीदी केंद्र के पास शराब पिलाने वाला गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ेला के धान खरीदी केंद्र के सामने अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस 20 दिसंबर को भ्रमण हेतु ग्राम उड़ेला की ओर रवाना हुआ था. तभी मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उड़ेला में धान सोसायटी के सामने रोड किनारे एक व्यक्ति चाय ठेला की आड में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सूचना पर पुलिस उड़ेला धान सोसायटी के सामने घेराबंदी कर उडेला निवासी आरोपी परदेशी सोनी पिता उसवा सोनी उम्र 34 वर्ष को पकडे. शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 नग 180-180 ML वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरा करीबन 90-90 ML एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पेजल गिलास जप्त किया.
पुलिस ने आरोपी परदेशी सोनी पिता उसवा सोनी उम्र 34 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 20 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. मौके पर देहाती नालसी 0/22 धारा 36(C) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.