बसना : मोबाइल दूकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्त... - CG Sandesh

बसना : मोबाइल दूकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बसना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर के मोबाइल दूकान में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

26 नवम्बर को प्रार्थी नारायण जैन पिता मोहनलाल जैन ने चौकी भवरपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था की 26 नवम्बर को रात्रि 01ः00 बजे अटल चौक भंवरपुर में स्थित जैन मोबाईल शाप में अज्ञात चोर ताला तोडकर दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के मोबाईल 01. मोबाईल कं0 vivo2143 नीला 02.vivo-y16-6448 gold , 02 नग ए रेडमी कं0 का C- 33 नीला (2) 33 गोल्ड 03. Mi A1 32 gb Blue (02) Mi, A1 32 gb Blue (03) Mi, A1 32 gb Blue एवं पुराना 08 नग मोबाईल जुमला 16 नग कीमती जुमला 80000 रूपये को ले गया है.प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 625/22 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल की टीम एवं चोकी भंवरपुर की टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया था एवं टीम का गठन किया गया। टीमों के द्वारा अलग-अलग कार्यो का नेतृत्व किया तथा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी के बारे में छोटी-छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रयास करने निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बम्हनीनडीह चौक में मोबाईल बिक्री वास्ते ग्राहक तलाश कर रहा है।

मुखबिर के निशानदेही पर लक्ष्मण कुमार साहू पिता अमृत लाल साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ललितपुर टुकडा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास 04 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल के बारे पूछे पर पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगा। टीम के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अतन्तः टूट गया और बताया कि उसने 26 नवम्बर को जैन मोबाईल शॉप अटल चौक भंवरपुर के दुकान में ताला तोड कर चोरी किया है। आरोपी के पास से 04 नग मोबाईल एवं आरोपी के घर से 06 नग मोबाईल कुल 10 नग मोबाईल जप्त किया गया तथा शेष 06 नग मोबाईल को रास्ते में फेकना बताया ताकि किसी अन्य व्यक्ति इस घटना में शामिल हो जाये।

आरोपी के कब्जे से 03 नग विवो वी16, 01 नग सेमसंग ए3, 04 नग रियलमी, 02 नग एमआई ए1 कंपनी के मोबाईल कुल 10 नग मोबाईल कीमती करीबन 81,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना बसना में अपराध धारा 625/22 धारा 457ए 380 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी उनि नसीम उद्दीन खान, चौकी भवरपुर प्रभारी उनि योगेश सोनी,सउनि श्यामाचरण ध्रुव ,प्रआर. मिनेश ध्रुव, आर. रवि यादव, शुभम पाण्डेय, हेमन्त नायक, चन्द्रमणी यादव,त्रिनाथ प्रधान, डिग्री नंद, संदीप भोई, जितेन्द्र बाग, विरेन्द्र साहू, चम्पलेश ठाकुर एवं चौकी भंवरपुर पुलिस की टीम के द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें