बसना : दुर्घटना के 6 महीने बाद लिखाई रिपोर्ट - CG Sandesh

बसना : दुर्घटना के 6 महीने बाद लिखाई रिपोर्ट

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चन्दखुरी के निवासी 38 वर्षीय सुन्दर सिंह गोड़ पिता घुम सिंह गोड़ ने करीब 6 महीने पहले हुई दुर्घटना की रिपोर्ट अब दर्ज कराई है. दरअसल दुर्घटना के बाद वह 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती था जहां उसके सिर का आपरेशन किया गया. जिसके बाद उसे निरंतर ईलाज करवाना पड़ रहा है और इसके चलते लगभग उसके 3-4 लाख रूपये खर्च हो चुके है.  

सुन्दर सिंह 25 नवंबर 2017 को अपने पैतृक गांव चन्दखुरी से ग्राम चिपरीकोना जाते समय कमलीदादर के पास विपरीत दिशा से ग्राम पैता के निवासी विनोद पिता दशरथ अपने तेज़ मोटरसायकल से ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. ठोकर से सुन्दर सिंह के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोंट आयी तथा सिर में अत्यंत घातक चोट तथा जबड़े का हड्डी फैक्चर हो गया था.

जिसके बाद वह वही घटना स्थल पर पड़ा था कोई राहगिर था जिसने 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया जहां से उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया. सरायपाली अस्पताल वाले रायपुर ले जाने की सलाह दिये बाद उसके घर वाले उसे श्री नारायणा अस्पताल रायपुर ले गये. दुर्घटना के बाद वाहन चालक वहां से भाग निकला था. घटना कमलीदादर के पास हुई थी. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279-337 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें