बसना : पानी को तरसते स्कूली बच्चे..... - CG Sandesh

बसना : पानी को तरसते स्कूली बच्चे.....

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कप्साखुटा में एक ही प्रांगण में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र को लगाया जा रहा है और मध्यान्ह भोजन भी बनाया जा रहा है लेकिन चन्द्रशेखर साव ने बताया कि 2 माह पूर्व रिपेयरिंग के नाम से हेण्ड पम्प को निकाल दिया गया है और लगाया नही गया.

जिसके कारण आधा किलोमीटर दूर बस्ती पारा से पानी लाना पड़ रहा है. यहाँ शौचालय की भी उचित व्यवस्था नही है. पानी की व्यवस्था नही होने के कारण स्वच्छ भारत मिशन भी पूरी तरह बंद है.

आपको बता दें कि क्षेत्र में सरकार द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी स्कूल संचालन और मध्यान्ह भोजन बनाए जाने की आदेश जारी किया गया है.

नल-जल और वाटर सेट के रिपेयरिंग के बारे में कई बार पँचायत सचिव को बोला जा चुका है लेकिन अभी तक पेय जल में सुधार नही किया जा रहा है. पँचायत सचिव भी निष्क्रिय हो गए है.

 ----पदमन नायक, करारोपण अधिकारी 


आगन बाडी में 15 से 20 बच्चे है. ग्राम कपसाखुटा की समस्या है प्राथमिक शाला में जहाँ 35 से 40 बच्चे रोज स्कूल पहुच रहे है और इस भीषण गर्मी में बच्चों का पानी के लिए दर भटकना पड़ रहा है.
-- चंद्रशेखर साव, शिकायतकर्ता

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें