ध्वस्त हो सकता है कुड़ेकेल पहुँच मार्ग पुल, पुल का निचला भाग ... - CG Sandesh

ध्वस्त हो सकता है कुड़ेकेल पहुँच मार्ग पुल, पुल का निचला भाग हुआ खोखला

बसना से अरेकेल के रास्ते कुड़ेकेल अथवा जमड़ी का संपर्क कभी भी टूट सकता है. लगभग 12 वर्ष पूर्व 2006 के समय प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बने इस पुल में घटिया निर्माण के चलते कम वर्षों में ही पुल जर्जर हो चुका है.

वर्तमान में यह पुल किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. पुल जर्जर होकर नीचे से खोखला हो चूका हैं. भारी वाहन के गुजरने पर कभी भी यह ध्वस्त हो सकता है. इससे यहां एक बड़ी दुर्घटना और जानमाल की क्षति हो सकती है. ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे इस पुल से गुजरते है तो उनके मन में हमेशा भय की स्थिति रहती है.

कार्यपालन अभियंता वायपी साव दो साल पहले सभी बड़े अधिकारियों को यह पुल देखा चुके है फिर भी बड़े अधिकारीयों द्वारा अपनी जिमेदारी का निर्वहन नहीं किया जा रहा है. लगता है ये किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है।यदि बरसात के पहले पहले पुल  नही बनवाया गया तो  कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

यहाँ के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जनसंपर्क के तहत जब संसदीय सचिव श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ग्राम केड़ेकेल पहुंची थी तब उन्होंने पुल को लेकर अपनी समस्या बताई थी तथा पुनः पुल निर्माण की बात कही थी.


पुल का निचला भाग जर्जर हो चुका है अधिकारी को बोलकर पुल में रिमांडर डालकर पुनः बनवाया जाएगा।

 --रूपकुमारी चौधरी, विधायक बसना

 

दो वर्ष पहले सभी अधिकारीयों को पुल को दिखा चुका हूं. पुल के लिए एस्टीमेट भी भेज दिया गया है.

--वायपी साव, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री सड़क योजना महासमुंद


रिपोर्ट - देशराज दास / रुपानंद साव


अन्य सम्बंधित खबरें